Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

ट्रेन की चपेट में आकर उड़े बुजुर्ग के चीथड़े

थाना दनकौर क्षेत्र में एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई
थाना दनकौर क्षेत्र में एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई

अमर सैनी
नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र में एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना में उनके शव के चीथड़े उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब दो महीनों में अब तक आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को दनकौर रेलवे स्टेशन पर एक 60 साल के बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी ट्रैक पर ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आकर बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बुजुर्ग के शव के चीथड़े उड़ गए। जिसके चलते काफी कोशिशों के बाद शव की शिनाख्त हो पाई। पुलिस के मुताबिक शव की पहचान 60 साल के वीरेश बाबू पुत्र रामचंद्र निवासी दनकौर कस्बे के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों की शव देखकर चीख निकल गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग का शरीर कई हिस्सों में बंट गया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने पर मौत हुई है। शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेलवे पुलिस को ट्रैक पार करने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *