Greater Noida Crime: बारातियों से मारपीट मामले में फरार आरोपियों की तलाश तेज, चार जेल भेजे गए

Greater Noida Crime: बारातियों से मारपीट मामले में फरार आरोपियों की तलाश तेज, चार जेल भेजे गए

नोएडा, 1 मई: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के जलपुरा गांव में बारातियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को कोंडली से जलपुरा गांव में बारात आई थी। इस दौरान सूरजपुर निवासी योगेंद्र अपने परिवार के साथ समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की थी, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि घर के सामने गाड़ी खड़ी करने से नाराज कुछ लोगों ने बारातियों के साथ मारपीट की और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की।

इस मामले में पुलिस ने 12 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वकील, नईम, रहीश और सद्दाम के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img