Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida Water Crisis: गंदे पानी की सप्लाई पर फोनरवा सख्त, जर्जर लाइनों की मरम्मत की मांग तेज

Noida Water Crisis: गंदे पानी की सप्लाई पर फोनरवा सख्त, जर्जर लाइनों की मरम्मत की मांग तेज

नोएडा, 1 मई: शहर में दूषित पेयजल की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) ने प्राधिकरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखकर शहर में साफ और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ पुरानी और जर्जर सीवर लाइनों की तत्काल मरम्मत की मांग उठाई है।

दरअसल, नोएडा के कई सेक्टरों में पिछले कुछ दिनों से गंदे पानी की सप्लाई की समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय निवासी काफी परेशान हैं। घरों में आ रहे बदबूदार और दूषित पानी के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है, जिससे उनकी दैनिक जीवनचर्या प्रभावित हो रही है।

फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन लंबे समय से शहरवासियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की मांग करता आ रहा है, लेकिन इस दिशा में अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

वहीं, फोनरवा के महासचिव केके जैन ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से कई सेक्टरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। खासतौर पर पुराने सेक्टरों में सीवर लाइनें जर्जर हो चुकी हैं, जिनमें बार-बार लीकेज होने के कारण सीवर का पानी पेयजल पाइपलाइन में मिल रहा है।

फोनरवा ने प्राधिकरण से मांग की है कि जिन इलाकों में बार-बार लीकेज की समस्या सामने आ रही है, वहां पुरानी सीवर लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नियमित निगरानी और मेंटेनेंस सिस्टम को भी मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो।

शहरवासियों का कहना है कि अगर समय रहते इस समस्या पर काबू नहीं पाया गया, तो यह जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। अब देखना होगा कि प्राधिकरण इस मुद्दे पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और लोगों को राहत दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें