डेंगू के 15 नए मरीज मिले

अमर सैनी

नोएडा। मलेरिया विभाग ने सोमवार को डेंगू के 15 नए मरीजों की पुष्टि की है। इन मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीजों के घरों और आसपास दवा का छिड़काव किया गया है। मरीजों की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब कुल मरीजों की संख्या 326 हो गई है।
सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अगस्त तक जिले में इस बीमारी से ग्रसित 11 मरीज थे। सितंबर में मरीजों की संख्या बढ़कर 116 हो गई। जबकि, 21 अक्टूबर तक 199 मरीज मिले। इनमें करीब 20 फीसदी बच्चे हैं।सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में मरीजों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। डेंगू का असर करीब एक महीने और रह सकता है। इसलिए अभी मरीजों की संख्या में इजाफा होगा। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा का कहना है कि मरीजों की निगरानी चल रही है। सभी सामान्य हैं।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img