Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Floods: दिल्ली भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के शास्त्री पार्क दौरे पर कहा- राजनीति का समय नहीं

Delhi Floods: दिल्ली भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के शास्त्री पार्क दौरे पर कहा- राजनीति का समय नहीं

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शास्त्री पार्क क्षेत्र का दौरा कर गंभीर जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में लोगों से बातचीत की और कहा कि उन्हें समय पर खाना नहीं मिल रहा, मच्छरों का प्रकोप है और पीने के पानी की भी समस्या है। केजरीवाल ने बताया कि टेंट कल ही लगाए गए थे, जबकि बारिश पहले से हो रही थी।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है, लेकिन लोगों के लिए सभी व्यवस्थाएँ करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि राहत शिविरों में लोगों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली के कई क्षेत्रों में जलभराव का मुख्य कारण नालों की सफाई न होना और सीवर का बैकफ़्लो है।

पूर्व सीएम ने कहा कि उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड बाढ़ से जूझ रहे हैं और केंद्र सरकार से इन प्रभावित राज्यों में राहत कार्यों को तेज करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने अफगानिस्तान में भूकंप के बाद राहत सामग्री उपलब्ध कराई थी, लेकिन बाढ़ प्रभावित राज्यों को भी तत्काल राहत पहुँचाना जरूरी है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें