प्रशिक्षण देकर 53 युवाओं को नौकरी दिलाई

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने प्रोजेक्ट संकल्प कौशल और आजीविका कार्यक्रम के तहत 53 युवाओं को प्रशिक्षण देकर नौकरी दिलाई। पहले रोजगार मेले में 10 कंपनियों की एचआर टीम पहुंची।

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के सहयोग से एनपीसीएल ने प्रोजेक्ट संकल्प : कौशल एवं विकास के तहत क्षेत्र के खानपुर गांव में कौशल विकास केंद्र की स्थापना की है। इसका मकसद स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाना है। गरीब परिवारों के युवाओं को तीन प्रमुख व्यवसायों डेटा एंट्री ऑपरेटर, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन और रिटेल सेल्स एसोसिएट के लिए तैयार किया जाता है। प्रथम चरण में करीब 300 युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण के बाद शुक्रवार को आयोजित पहले रोजगार मेले में 167 उम्मीदवारों में से 53 युवाओं को चुनिंदा कंपनियों में नौकरी मिली। इसके अलावा 63 युवाओं को दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चुना गया। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा का कहना है कि प्रोजेक्ट संकल्प के तहत जरूरतमंद युवाओं को नौकरी दिलाने का काम किया जा रहा है। स्थानीय युवाओं को जरूरी प्रशिक्षण देकर उन्हें आगे भी रोजगार दिलाने में मदद की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img