उत्तर प्रदेश : नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल

Noida News : सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पुलिस के अनुसार देर रात्रि में थाना सेक्टर 20 पुलिस टीम द्वारा डीएलएफ मॉल के निकट नाले के पास चैकिंग के दौरान एक बिना नम्बर प्लेट कार ब्रेजा को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बदमाश नहीं रुके और मौके से भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और सेक्टर 18 नोएडा स्थित मल्टिलेवल पार्किग के समीप जंगल की ओर पहुँचने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई

पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी पहचान अशरफ उर्फ अजय के रूप में हुई। दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान आरिफ उर्फ तसलीम और सलमान उर्फ आसिफ के रूप में हुई है।

ये हुआ बरामदगी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक-एक तमंचा 315 बोर और एक-एक जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा चोरी के 45000/- रुपये नगद और अन्य सामान बरामद हुआ है।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

अभियुक्त अशरफ उर्फ अजय, आरिफ उर्फ तसलीम और सलमान उर्फ आसिफ के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। अशरफ उर्फ अजय के खिलाफ 9 मामले, आरिफ उर्फ तसलीम के खिलाफ 8 मामले और सलमान उर्फ आसिफ के खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं।

पुलिस की आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। घायल बदमाश अशरफ उर्फ अजय को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दिल्ली और नोएडा क्षेत्र में कई घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img