Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

व्यावसायिक भूखंड योजना में पंजीकरण का एक और मौका

व्यावसायिक भूखंड योजना में पंजीकरण का एक और मौका
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 22 व्यावसायिक भूखंडों की योजना में आवेदन का एक और मौका है

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 22 व्यावसायिक भूखंडों की योजना में आवेदन का एक और मौका है। पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 24 अक्टूबर कर दी गई है। पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 सितंबर थी। योजना के 11 भूखंड दो एफएआर (फ्लोर एरिया रेशियो) और 11 भूखंड चार एफएआर के हैं। भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा।
प्राधिकरण की ओर से पहले भी व्यावसायिक भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। प्राधिकरण ने बीते अगस्त में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10, सेक्टर-12, ग्रेटर नोएडा ईस्ट के डेल्टा-1, सिग्मा-2, 3 और 4, एटा-1, केपी-3 (तुगलपुर), चाई-फाई और जीटा-1 में कुल 22 व्यावसायिक भूखंडों की योजना लॉन्च की थी। इन भूखंडों का क्षेत्रफल 1500 वर्ग मीटर से लेकर 18279 वर्ग मीटर तक है। इस योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 सितंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 24 अक्टूबर कर दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *