सिर पर डंडे से वार कर किया घायल

अमर सैनी

नोएडा। सिर पर डंडे से वार कर युवक को घायल करने के मामले में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-24 थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत में मोरना गांव निवासी नंदलाल ने बताया कि 27 मार्च को रात एक बजे उसके पड़ोसी रंजन के कमरे से तेज-तेज चिल्लाने की आवाज आई। नंदलाल पड़ोसी के कमरे की तरफ जा रहे थे तभी लल्लू नाम का व्यक्ति आया और नंदलाल के सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी भी दी।

कमरे से महिला का मोबाइल चोरी

नोएडा। सेक्टर-22 में किराये के मकान में रहने वाली महिला के कमरे से चोर मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। सेक्टर-24 पुलिस को दी शिकायत में संजना देवी ने बताया कि बीते दिनों दोपहर तीन बजे के करीब उन्होंने अपने कमरे में मोबाइल रखा और बाथरूम में जाकर कपड़े धोने लगी। जब वह कमरे में दोबारा आई तो मोबाइल गायब था। काफी तलाश करने के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला तो महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img