Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में उद्यमियों ने अफसरों के समक्ष उठाई समस्याएं, मिला आश्वासन

Hapur News : कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों ने अफसरों के समक्ष समस्याओं को उठाया। इस दौरान बिजली आपूर्ति, बिजली बिल में गड़बड़ी, जलभराव से निजात की मांग की गई। जिस पर सीडीओ हिमांशु गौतम ने जल्द समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।

क्या थीं समस्याएं?

जिला स्तरीय उद्योग बंधु वार्ता में धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन पवन शर्मा ने क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग की समस्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इससे उद्योगों को भारी नुकसान हो रहा है।

बिजली बिलों में गड़बड़ियां

पवन शर्मा ने बिजली बिलों में गड़बड़ियों, जर्जर खम्भों और तारों को न बदला जाना जैसी समस्याएं भी उठाईं। उन्होंने फायर ब्रिगेड वाहन की धीरखेड़ा क्षेत्र में तैनाती की आवश्यकता पर भी जोर दिया। गलत बिजली बिलों की समस्या से संबंधित एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा गया।

सौर ऊर्जा की अड़चनें

राजेंद्र गुप्ता ने औद्योगिक इकाइयों में सोलर पैनल की नेट मीटरिंग से जुड़ी समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि इन अड़चनों को दूर करने से कई इकाइयां सौर ऊर्जा अपना सकती हैं। इससे ऊर्जा लागत में कमी आएगी।

सड़क और नालियों का निर्माण

धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव धीरज चुग (सोनू) ने लोक निर्माण विभाग द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया की सड़क और नालियों के निर्माण में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की।

सीडीओ का आश्वासन

सीडीओ हिमांशु गौतम ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए।

बैठक में उपस्थित

बैठक में आईआईए चैप्टर के कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, नीरज गुप्ता, सर्वेंद्र रस्तोगी, प्रमोद गोयल, अतुल गोयल सहित अनेक औद्योगिक प्रतिनिधि उपस्थित थे। सीडीओ के आश्वासन के बाद उद्यमियों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें