Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में 16 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त किशोरी लापता, पुलिस तलाश में जुटी

Hapur News : हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में गाजियाबाद के मिशलगढ़ी निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी किशोरी का पता नहीं लग सका। पीड़ित पिता ने धौलाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

मिशलगढ़ी निवासी सुग्गन ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 14 नवंबर को अपने चाचा व दादी के पास धौलाना क्षेत्र में आई थी। शाम के समय किशोरी अपने माता-पिता के साथ वापस गाजियाबाद जा रही थी, तभी अचानक से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी के गायब होने के बाद परिजन ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका।

धौलाना थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और आसपास के थानों को इस संबंध में सूचना दी गई है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है ¹।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें