Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Greater Noida Hostel Suicide: ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-3 हॉस्टल में बीटेक छात्र की मौत

Greater Noida hostel suicide, BTech student death, Knowledge Park 3 inciden

Greater Noida Hostel Suicide: ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-3 हॉस्टल में बीटेक छात्र की मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 हॉस्टल में बीटेक छात्र उदित सोनी ने चौथी मंज़िल से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक उदित सोनी बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था और हॉस्टल परिसर में ही रहता था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, छात्र रात में दोस्तों के साथ शराब पीकर हॉस्टल लौटा था। हॉस्टल प्रबंधन द्वारा छात्र की अनुशासनहीनता पर फटकार लगाने और वीडियो बनाकर उसके पिता को भेजने का आरोप सामने आया। वीडियो देखने के बाद पिता ने फोन पर उदित को डांट लगाई और उसे घर बुलाने की बात कही। इस मानसिक तनाव में आकर उदित ने हॉस्टल की चौथी मंज़िल से छलांग लगा दी।

घटना के तुरंत बाद हॉस्टल प्रबंधन ने छात्र को अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजन भी हॉस्टल पहुंचे और पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया। साथ ही छात्र के दोस्तों चेतन और कुलदीप से भी पूछताछ की जा रही है। हॉस्टल परिसर में घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है। उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर छात्रों से बातचीत की। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें