Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Delhi Cafe Firing Murder Case: उत्तर पूर्वी दिल्ली के कैफे में युवक की गोली मारकर हत्या

Delhi Cafe Firing Murder Case

Delhi Cafe Firing Murder Case: उत्तर पूर्वी दिल्ली के कैफे में युवक की गोली मारकर हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में कल देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक कैफे के अंदर घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना वेलकम थाना क्षेत्र के एक कैफे में रात करीब 11 बजकर 28 मिनट पर हुई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार, वेलकम थाने को देर रात फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां कैफे के भीतर एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। घायल की पहचान फैजान उर्फ फज्जी (24) पुत्र सेहरोज आलम, निवासी जेएमसी वेलकम के रूप में हुई। पुलिस ने बिना देरी किए उसे जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने कैफे और आसपास के इलाके से अहम सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच हर एंगल से की जा रही है। कैफे के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और वारदात के पीछे की वजह साफ हो सके। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि जब गणतंत्र दिवस जैसे बड़े राष्ट्रीय आयोजन से पहले भी अपराधी खुलेआम गोलीबारी कर हत्या कर रहे हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है। इलाके में तनाव का माहौल है और लोग कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।

इसी बीच कैफे फायरिंग केस में कुछ घंटों बाद मोइन कुरैशी नाम के युवक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उसने खुद फैजान की हत्या की है। वीडियो में उसने कहा कि चार महीने पहले फैजान ने उसे थप्पड़ मारा था, उसी रंजिश में उसने यह कदम उठाया। उसने यह भी दावा किया कि इस वारदात में उसके पिता, परिवार के किसी सदस्य या पैसों का कोई लेना-देना नहीं है।

पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो में किया गया दावा कितना सच है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या किसी अन्य साजिश की भी गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें