Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सिक्योरिटी गार्डों ने युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, वीडियो वायरल

थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 75 में फ्यूटेक गेटवे सोसायटी है। बताया जा रहा है कि सोसायटी के एक फ्लैट में रविवार रात दो युवक अपने दोस्त के घर आए थे
सेक्टर 75 स्थित फ्यूटेक गेटवे सोसायटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर 75 स्थित फ्यूटेक गेटवे सोसायटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आधा दर्जन सिक्योरिटी गार्ड एक युवक को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटते दिख रहे हैं। घटना की वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है।
थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 75 में फ्यूटेक गेटवे सोसायटी है। बताया जा रहा है कि सोसायटी के एक फ्लैट में रविवार रात दो युवक अपने दोस्त के घर आए थे। पार्टी करने के बाद दोनों युवक सोसायटी से निकल रहे थे। इसी दौरान उनकी सोसायटी के लोगों और मेंटेनेंस करने वालों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद सोसायटी के आधा दर्जन गार्डों ने एक युवक को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इस दौरान किसी ने इस पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडियो पर वायरल कर दिया। इस संबंध पुलिस का कहना है कि उक्त प्रकरण का संज्ञान लेकर थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा सिक्योरिटी सुपरवाइजर समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *