Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Delhi Elections: सरकारी बंगलों में काम करने वाले कर्मचारियों को फ्लैट देगी AAP सरकार, केजरीवाल ने दी 7 गारंटी

Delhi Elections: सरकारी बंगलों में काम करने वाले कर्मचारियों को फ्लैट देगी AAP सरकार, केजरीवाल ने दी 7 गारंटी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार चुनावी वादों की घोषणा कर रहे हैं। इस बार उन्होंने सरकारी अफसरों, सांसदों और मंत्रियों के आवास पर काम करने वाले स्टाफ के लिए सात गारंटी दी हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकारी अफसरों, सांसदों और मंत्रियों के यहां काम करने वाले स्टाफ को तनख्वाह नहीं मिलती है।

कई अफसरों और नेताओं ने अपने आवास में बने स्टाफ क्वार्टर किराए पर दे दिए हैं। जब कोई सांसद या मंत्री अपना आवास छोड़ता है, तो वहां काम करने वाला स्टाफ सड़क पर आ जाता है। सर्विस रजिस्ट्रेशन पोर्टल बनाया जाएगा सरकारी स्टाफ कार्ड जारी किया जाएगा स्टाफ हॉस्टल की व्यवस्था की जाएगी EWS के तहत दिल्ली सरकार के मकान उपलब्ध करवाए जाएंगे।

स्वास्थ्य सुविधा के लिए मोबाइल मोहल्ला क्लीनिक लगाए जाएंगे काम के घंटे और सैलरी को लेकर कानून बनाया जाएगा ऑटो चालकों की तरह इन वर्कर्स को भी 10 लाख रुपये का जीवन बीमा, 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपये और बच्चों के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर इन गारंटियों को तुरंत लागू किया जाएगा, ताकि दिल्ली में कामगारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें