लिफ्ट में फंसी मासूम, 35 मिनट तक बच्ची कहती रही भगवान बचा लो

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लॉ रेजिडेंसिया सोसायटी की लिफ्ट दो मंजिलों के बीच फंस कर अटक गई। लिफ्ट में घटना के समय एक बच्ची सवार थी। करीब 35 मिनट बच्ची हाथ जोड़कर भगवान से बचाने की गुहार लगाती रही। सूचना पर पहुंचे लिफ्ट मैन लड़की को बाहर निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक लॉ रेजिडेंसिया सोसायटी में मंगलवार सुबह एक 8 वर्षीय बच्ची स्कूल ड्रेस में लिफ्ट से नीचे उतर रही थी। तभी अचानक लिफ्ट बीच में ही रुक गई। जिससे लड़की करीब 35 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। लड़की की चीख-पुकार सुनकर लोग पहुंचे। वह बार-बार हाथ जोड़कर भगवान से बचाने की गुहार लगाती रही। लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरे में मासूम की भगवान से गुहार लगाते तश्वीर और वीडियो कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लिफ्ट ऑपरेटर सोनू कुमार ने बताया कि सुबह 8 बजे वह टावर-20 की लिफ्ट की लाइट की एमसीबी ठीक करने गया था। तभी अचानक टावर-5 की लिफ्ट खराब हो गई। तभी मेंटेनेंस के सुनील का फोन आया कि टावर-5 की बड़ी लिफ्ट में एक लड़की फंस गई है। मौके पर पहुंचकर 8.40 बजे लड़की को लिफ्ट से बाहर निकाला गया। लड़की करीब 35 मिनट तक फंसी रही।

जल्द से जल्द लिफ्ट एक्ट लागू करने की मांग
गौरतलब है कि सोसायटी में लिफ्ट में लोगों के फंसने के ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। लिफ्ट एक्ट का मुद्दा लगातार उठ रहा है। विधानसभा में पास होने के बाद भी लिफ्ट एक्ट अभी तक लागू नहीं हो पाया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों का कहना है कि लिफ्ट एक्ट को जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img