Ghaziabad: गाजियाबाद में किराए के मकान में चल रहा था फर्जी ‘वेस्ट आर्कटिका दूतावास’, नोएडा STF ने किया गिरफ्तार

Ghaziabad: गाजियाबाद में किराए के मकान में चल रहा था फर्जी ‘वेस्ट आर्कटिका दूतावास’, नोएडा STF ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में STF ने एक सनसनीखेज फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक किराए के मकान में अवैध रूप से संचालित हो रहे फर्जी दूतावास का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसने पूरे प्रशासन और खुफिया एजेंसियों को चौंका दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गाजियाबाद निवासी हर्ष वर्धन जैन के रूप में हुई है। आरोपी खुद को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त “वेस्ट आर्कटिका” देश का काउंसिल एम्बेसडर (राजनयिक दूत) बताता था। वह बड़े ही पेशेवर अंदाज़ में खुद को राजनयिक बताकर लोगों को भ्रमित करता था और अपने किराए के मकान को एक “फर्जी दूतावास” के रूप में इस्तेमाल कर रहा था।

एसटीएफ की छापेमारी में आरोपी के ठिकाने से कई चौंकाने वाली सामग्रियां बरामद हुई हैं:

डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी चार गाड़ियाँ

12 कथित डिप्लोमैटिक पासपोर्ट

बड़ी संख्या में फर्जी सरकारी मोहरें और दस्तावेज

₹44,70,000 नगद

विदेशी मुद्रा की बड़ी मात्रा

यह पूरा ऑपरेशन नोएडा एसटीएफ द्वारा गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र में अंजाम दिया गया, जहां आरोपी यह अवैध गतिविधि चला रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने इस फर्जी दूतावास के जरिये कई लोगों को ठगने की योजना बना रखी थी और संभवतः कुछ को ठग भी चुका था।

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, आरोपी एक सुनियोजित ठगी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है और उससे पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है। विदेशी पासपोर्ट, मोहरें और करेंसी की मौजूदगी इस बात की ओर इशारा करती है कि यह मामला सिर्फ स्थानीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाल बिछाने की साजिश का हिस्सा हो सकता है।

यह पहली बार नहीं है जब किसी ने ‘फर्जी दूतावास’ या ‘राजनयिक पहचान’ का सहारा लेकर ठगी का प्रयास किया हो, लेकिन इस केस की गंभीरता और जब्त सामग्री की मात्रा ने इसे बेहद संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल बना दिया है।

फिलहाल एसटीएफ की टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं, क्या इसकी विदेशों में भी कोई कड़ी है, और कितने लोगों को अब तक इसका शिकार बनाया गया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img