सफदरजंग अस्पताल में 8 बिस्तरों वाली नई स्ट्रोक यूनिट का उद्घाटन

नई दिल्ली, 14 अक्तूबर : वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सफदरजंग अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में सोमवार को 8 बिस्तरों वाली नई स्ट्रोक यूनिट का उद्घाटन किया गया।

इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वंदना तलवार ने कहा, अस्पताल की नई यूनिट से स्ट्रोक रोगियों को विश्व स्तरीय देखभाल प्रदान करने की क्षमता में इजाफा हुआ है। जिससे न्यूरो स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। इस यूनिट में हाई डिपेंडेंसी यूनिट के लिए 6 बिस्तरों के साथ न्यूरोलॉजी आईसीयू के लिए 2 बिस्तर आरक्षित होंगे। उनके साथ प्रधानाचार्या डॉ गीतिका खन्ना, न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. बी. के. बजाज, डॉ. शिशिर चंदन और डॉ चिराग मौजूद रहे।

डॉ बजाज ने कहा, नव स्थापित इकाई मल्टीपैरामीटर मॉनिटर से सुसज्जित है जिसमें न्यूरोलॉजिस्ट, समर्पित स्ट्रोक नर्सिंग अधिकारी और पुनर्वास कर्मियों की एक विशेष टीम शामिल है। यह टीम स्ट्रोक रोगियों के आपातकालीन विभाग में प्रवेश करने के क्षण से लेकर उनकी रिकवरी प्रक्रिया तक व्यापक देखभाल सुनिश्चित करती है। इस यूनिट से मरीजों के स्ट्रोक उपचार और रिकवरी में आसानी होगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img