उत्तर प्रदेश, नोएडा: RRU चोरी करने वाले बदमाशों से पुलिस मुठभेड़

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-39 थाना पुलिस और रेडियो रिसीवर यूनिट (RRU) चोरी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से 2 बदमाश घायल हो गए। 6 अन्य बदमाशों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

थाना सेक्टर-39 पुलिस बख्तावरपुर अंडरपास के सामने चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से 2 कारें आती दिखाई दीं। पुलिस ने कारों को रोकने का इशारा किया। कार सवारों ने पुलिस को देखकर अपनी कारें बख्तावरपुर अण्डरपास सर्विस रोड की तरफ मोड़ दीं। वे कारों को भगाने का प्रयास करने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने कारों का पीछा किया। हड़बड़ाहट में एक कार औरा बिना नंबर प्लेट फुटओवर ब्रिज के सामने सर्विस रोड़ पर पेड़ से टकरा गई। कार सवार व्यक्ति कार से उतरे और पुलिस टीम पर फायर किया। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान आबिद और फारूक के रूप में हुई।दोनों ग्राम बझेडाकला, थाना कपूरपुर, हापुड़ के निवासी हैं। घायल बदमाशों के कब्जे से तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस टीम ने बदमाशों के अन्य 6 साथियों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया। इनकी पहचान फैजान (मोहम्मदपुर रूस्तमपुर, हापुड़), आयान (ग्राम मण्डीसराय इमामबाडा, सम्भल), मुमताज (अगवानपुर, मेरठ), इस्तखार (अगवानपुर, मेरठ), मोहम्मद मोईन (नायक सराय, बिजनौर) और मोहम्मद कैफ (पीतानेरी, बिजनौर) के रूप में हुई। बदमाशों के कब्जे से 2 कार औरा, चोरी करने के उपकरण कटर, आरी इत्यादि बरामद किए गए। बदमाशों ने ये RRU नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और गुरुग्राम से चोरी किए थे। पुलिस बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img