70th Foundation Day of AIIMS: एम्स में 70 वां स्थापना दिवस, डॉक्टर पॉल और रेड्डी भी पहुंचे

70th Foundation Day of AIIMS: एम्स में 70 वां स्थापना दिवस, डॉक्टर पॉल और रेड्डी भी पहुंचे

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

एम्स में आज 70 वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डॉक्टर पॉल और डॉक्टर रेड्डी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय एग्जीबिशन का आयोजन किया गया है, जिसमें खासकर आंखों के स्वास्थ्य और देखभाल को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को यह बताया जा रहा है कि आंखों की लापरवाही से कैसे बचा जाए और आंखों को स्वस्थ कैसे रखा जाए।

एम्स ने “रोशनी” नामक अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत 21 जगहों पर आई केयर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल में छोटे-मोटे इलाज से लेकर चश्मे तक की सुविधाएं दी जा रही हैं। गंभीर बीमारियों वाले मरीजों को एम्स में रेफर किया जाता है। अब तक इस अभियान के जरिए डेढ़ लाख लोगों की आंखों की जांच की जा चुकी है और उन्हें इलाज उपलब्ध कराया गया है।

एम्स केवल इलाज तक ही सीमित नहीं है। यहां योग और आयुर्वेद के जरिए भी लोगों को स्वास्थ्य सुधार के लिए प्रेरित किया जाता है। बदलते जीवनशैली में स्वस्थ रहने के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। एम्स में रिसर्च, लर्निंग और टीचिंग के कार्य भी निरंतर जारी हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा दोनों में गुणवत्ता बनी रहे। इस अवसर पर डॉ. रीमा दादा, डॉ. राधिका टंडन (अध्यक्ष आर पी सेंटर), और डॉ. प्रवीण वशिष्ठ ने भी अपने विचार साझा किए और अभियान की सराहना की।

>>>>>>>>>>>>

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img