Noida Firing: प्रॉपर्टी विवाद में घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, स्कॉर्पियो सवार युवकों ने दी जान से मारने की धमकी

Noida Firing: प्रॉपर्टी विवाद में घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, स्कॉर्पियो सवार युवकों ने दी जान से मारने की धमकी

नोएडा के मायचा गांव में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों ने एक घर के बाहर पहुंचकर जमकर गाली-गलौज की और फिर फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मायचा गांव निवासी अनिल अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं और दूध के व्यापार से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि गांव में उनका कुछ लोगों के साथ लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते सोमवार देर रात कुछ युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर उनके घर के बाहर पहुंचे। आरोप है कि स्कॉर्पियो पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी से उतरते ही युवकों ने अनिल का नाम लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और परिवार को धमकियां देने लगे। माहौल तनावपूर्ण होने के बाद अचानक आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने घरों में छिप गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी देते रहे और कुछ देर बाद मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img