Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida: The board took major decisions on infrastructure maintenance, e-cycles, community centers and hostels in Greater Noida.

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में इंफ्रा रखरखाव, ई-साइकिल, सामुदायिक केंद्र और छात्रावास पर बोर्ड ने लिए बड़े फैसले

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के विकास और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। शनिवार को बोर्ड की बैठक में शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव, ई-साइकिलिंग, सामुदायिक केंद्र और छात्रावास जैसी परियोजनाओं पर चर्चा की गई और मंजूरी दी गई।

ग्रेटर नोएडा की पहचान मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और हरियाली के लिए होती है। इसे बनाए रखने के लिए सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कॉरपस फंड बनाने का निर्णय लिया। इस फंड का इस्तेमाल सड़क, सीवर, नाली, विद्युत, उद्यान और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव के लिए किया जाएगा। भविष्य में यदि प्राधिकरण की आमदनी कम होती है, तो यह फंड शहर की सुविधाओं को बनाए रखने में मदद करेगा। कॉरपस फंड में लीज रेंट, एफएआर शुल्क, रेस्टोरेशन चार्जेस और टाइम एक्सटेंशन चार्ज जैसी राशि सुरक्षित रखी जाएगी। फंड का उपयोग बोर्ड की मंजूरी और सीईओ की अनुमति के बाद ही किया जाएगा।

साथ ही, ग्रेटर नोएडा में ई-साइकिलिंग की सुविधा भी शुरू की जाएगी। बोर्ड ने बीओटी (बिल्ट ऑपरेट ट्रांसफर) मॉडल के माध्यम से ई-साइकिल संचालन को मंजूरी दी। ई-निविदा से चयनित एजेंसी को शहर में अलग-अलग स्थानों पर 25 वर्ग मीटर क्षेत्र में साइकिल स्टेशन बनाने के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी। इससे शहर में बढ़ती आबादी के बीच सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा और निवासियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी का विकल्प मिलेगा। इसका इस्तेमाल करने से आवागमन पर खर्च में कमी आएगी और प्रदूषण पर भी नियंत्रण होगा।

प्राधिकरण ने सामुदायिक केंद्रों के बुकिंग शुल्क में भी छूट देने का निर्णय लिया है। सामाजिक कार्यों जैसे सामूहिक विवाह, स्वास्थ्य शिविर और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए बुकिंग शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी। यह कदम सामाजिक कल्याण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए अहम माना जा रहा है।

बोर्ड के चेयरमैन दीपक कुमार ने छात्रावास और महिला हॉस्टल की स्थापना के निर्देश भी दिए हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा आने वाले छात्रों के लिए छात्रावास में लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस हाल और कंप्यूटर लैब जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित वुमेंस हॉस्टल विकसित करने को कहा गया है। उन्होंने शहर को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना और महासचिव रविंद्र कसाना आईडीसी और प्राधिकरण के चेयरमैन दीपक कुमार तथा अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार का बुके देकर स्वागत किया। कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को भी उनके सामने रखा गया और चर्चा की गई।

इन सभी निर्णयों से ग्रेटर नोएडा न केवल रहने योग्य और सुरक्षित शहर बनेगा, बल्कि शहर में तकनीकी, पर्यावरणीय और सामाजिक दृष्टि से बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित होंगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें