Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 786 लोगों को दबोचा

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर शिकंजा कसने के लिए शुक्रवार देर रात गौतमबुद्धनगर पुलिस की ओर से ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ चलाया गया।
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 786 लोगों को दबोचा

अमर सैनी

नोएडा। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर शिकंजा कसने के लिए शुक्रवार देर रात गौतमबुद्धनगर पुलिस की ओर से ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ चलाया गया। तीनों जोन में 50 से अधिक स्थानों पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 786 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पाया। सभी के खिलाफ बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, सभी को कुछ ही समय बाद थाने से जमानत दे दी गई। डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा 35 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा 20 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा 48 व्यक्तियों, थाना फेस वन पुलिस द्वारा 40 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा 60 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा 45 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा 30 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा 32 व्यक्तियों और थाना एक्सप्रेस वे पुलिस द्वारा 11 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए दबोचा गया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में फेज दो पुलिस द्वारा 33 व्यक्तियों, फेज तीन पुलिस द्वारा 30 व्यक्तियों, सेक्टर-63 पुलिस द्वारा 48 व्यक्तियों, थाना बिसरख पुलिस द्वारा 30 व्यक्तियों, थाना बादलपुर पुलिस द्वारा 17 व्यक्तियों, थाना इकोटेक थर्ड पुलिस द्वारा 10 व्यक्तियों, थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा 29 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा 12 व्यक्तियों के विरूद्ध खुले में शराब पीने पर धारा 292 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इसके अलावा डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान के नेतृत्व में जोन के सभी थानों की टीमों ने 256 व्यक्तियों को खुले में शराब पीते हुए पाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *