Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Shahdara Road division: शाहदरा रोड डिवीजन में सड़क निर्माण और रखरखाव कार्य का शुभारंभ, विधायक संजय गोयल ने किया उद्घाटन

Shahdara road construction, Delhi road maintenance, Sanjay Goyal

Shahdara Road division: शाहदरा रोड डिवीजन में सड़क निर्माण और रखरखाव कार्य का शुभारंभ, विधायक संजय गोयल ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा रोड डिवीजन के अंतर्गत सब-डिवीजन M-2112 में बड़े पैमाने पर सड़क निर्माण और रखरखाव कार्यों की शुरुआत हो गई है। क्षेत्र की सड़कों और फुटपाथों की खराब हालत को देखते हुए विभाग द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस परियोजना के तहत मुख्य कैरिजवे की री-लेयरिंग को छोड़कर सड़क के लगभग सभी घटकों का निर्माण और मरम्मत किया जाएगा।

05 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे विवेक विहार फेज-1 स्थित आईटीआई के पास स्थानीय विधायक संजय गोयल ने विधिवत इस परियोजना का शुभारंभ किया। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय अधिकारी, इंजीनियरिंग टीम और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। लोगों ने इस पहल को राहत देने वाला कदम बताया, जिसे वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

₹5,39,06,602 की लागत से तैयार इस परियोजना में सभी फुटपाथों की मरम्मत और नवीनीकरण प्रमुख रूप से शामिल है। इससे पैदल यात्रियों को सुरक्षित और व्यवस्थित मार्ग मिल सकेगा। साथ ही सेंट्रल वर्ज की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कर सड़क की संरचना और दिखावट को बेहतर बनाया जाएगा।

नालियों की मरम्मत और सफाई भी इस योजना का अहम हिस्सा है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं पर काफी हद तक नियंत्रण मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन के दौरान विधायक संजय गोयल ने कहा कि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और यह प्रोजेक्ट उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्य समय सीमा में पूरे होंगे और निर्माण के दौरान नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

शाहदरा रोड डिवीजन में शुरू हुआ यह सुधार प्रोजेक्ट आने वाले समय में सड़क व्यवस्था को नई गति और मजबूती देगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास भी तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें