बहन और जीजा के सामने युवक ने यमुना नदी में लगाई छलांग, डूबकर मौत

0
2
थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के ओखला बैराज पर एक युवक ने अपनी बहन और जीजा के सामने नदी में छलांग लगा दिया।
थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के ओखला बैराज पर एक युवक ने अपनी बहन और जीजा के सामने नदी में छलांग लगा दिया।

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के ओखला बैराज पर एक युवक ने अपनी बहन और जीजा के सामने नदी में छलांग लगा दिया। इस घटना में उसकी यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई है। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने उसके शव को बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि दिल्ली के अलीगांव सरिता विहार के रहने वाले दीपक चौहान (29 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र बुधवार को ओखला बैराज के पास आए। वह यमुना नदी के पुल पर खड़े थे। इसी बीच उसकी बहन और जीजा वहां पर आ गए। उन्होंने उससे पूछा कि यहां क्यों खड़े हो, तो उसने कहा कि ऐसे ही खड़ा हूं। थोड़ी देर बाद जब उसकी बहन और जीजा ने उसे घर चलने के लिए कहा तो उसने घर जाने की बजाय यमुना नदी के पुल से नदी में छलांग लगा दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह डूब गया। और उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से बृहस्पतिवार की शाम को दीपक के शव को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दीपक ने आत्महत्या क्यों किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here