Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

95 लाख की साइबर ठगी करने वाले पांच शातिर गिरफ्तार

नोएडा की साइबर सेल पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के पांच शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
95 लाख की साइबर ठगी करने वाले पांच शातिर गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा की साइबर सेल पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के पांच शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने पीड़ित को व्हाट्सऐप ग्रुप में ऐड करके शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर लगभग 95 लाख रुपए की ठगी की थी। इनके पकड़े जाने से 46 मामलों का खुलासा हुआ है। इसमें बिहार, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से जुड़े मामले शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि आयुष शुक्ला (23), रिहान अली (21), सूरज शर्मा (24), आदित्य दास (23) और सुशील बापूराव शाह (37) को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल 1 कार, 6 स्मार्ट फोन, 1 सिम समेत अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस ने विभिन्न बैंक खातों में 29 लाख रुपए भी फ्रीज कराए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि गैंग व्हाट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप पर लोगों को एड करके झांसा देते थे और रुपए हड़प लेते थे। पुलिस के मुताबिक यह सभी काफी कम उम्र के हैं और जल्द ही पैसा कमाने के लालच में साइबर ठगी का रास्ता चुना। शातिरों ने करोड़ों रुपए के फ्रॉड को अंजाम दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *