Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

दुकान बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी

दुकान बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी
दुकान बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर 66 मामूरा गांव में दुकान बेचने के नाम पर चार लोगों ने एक व्यक्ति से लाखों रुपए की ठगी कर ली। जब पीड़ित ने पैसा मांगा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसका गला दबाया तथा हत्या का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाना दादरी में दर्ज कराई है।

पीड़ित सोनू रावल पुत्र धर्म पाल सिंह निवासी ग्राम धूम मानिकपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके परिचित भूपेंद्र ने उनसे बताया कि उनकी जान पहचान श्याम सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम मामूरा नोएडा से है। उन्होंने कहा कि श्याम सिंह मामूरा गांव में मार्केट में एक व्यवसायिक कंपलेक्स है, जिसमें पहली मंजिल पर 8 और दूसरी मंजिल पर 6 दुकानें बनी हुई है। वह दुकान वह बेचना चाह रहा है। पीड़ित के अनुसार दोनों पक्षों में बातचीत हुई तथा 11 नवंबर वर्ष 2020 को 65 लाख रुपए में सौदा तय हो गया। पीड़ित के अनुसार उसने 54 लाख 30 हजार रुपए आरटीजीएस के माध्यम से तथा 10 लाख 70 हजार रुपए नगद आरोपियों को दे दिए। पीड़ित का आरोप है कि बाद में आरोपियों ने धोखाधड़ी कर उसकी रकम हड़प ली तथा उसे दुकान नहीं बेचा। पीड़ित ने जब तगादा किया तो आरोपियों ने कहा कि दुकान की जगह एक प्लाट दे देंगे।

पैसे मांगने पर अपहरण कर की मारपीट

पीड़ित का आरोप है कि जब वह प्लांट की रजिस्ट्री कराने के लिए उनके पास गया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर एक कमरे में बंधक बना लिया, तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने जब उसा रिहा किया तो वह अपने घर दादरी आया। इसी बीच आरोपी कुछ अन्य लोगों के साथ लेकर आए तथा उसे अपनी कार में जबरन बंधक बना लिया। उसके साथ मारपीट की। उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया, तथा मुंह में पिस्टल लगाकर कहा कि अगर पैसे मांगे तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। इस मामले में पीड़ित ने श्याम सिंह, चेतन चौहान, कुणाल चौहान, ममता चौहान तथा 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *