Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Samajwadi Party FIR: धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर दादरी में मुकदमा दर्जNoida High Rise Death: सूरजपुर की आर्च सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौतDankaur Assault Old Enmity: ऊंची दनकौर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जAll India Gurjar Mahasabha Controversy: वीर गुर्जर महासभा ने दिल्ली सम्मेलन के आयोजकों को बताया भाजपा एजेंट, विरोध की दी चेतावनीNoida Metro Aqua Line Record: एक्वा लाइन में एक दिन में 1.05 लाख यात्रियों का नया रिकॉर्ड, एक नवंबर से घटेगा ट्रेनों का अंतरालGreater Noida Demolition Drive: पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र में 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर प्राधिकरण का चला बुल्डोजरGreater Noida Anti Pollution Drive: ग्रैप नियमों के तहत शहर 21 जोन में बंटा, 216 एंटी स्मॉग गन और 11 स्वीपिंग मशीनें तैनातNoida Development Review Meeting: सीडीओ भाल चंद्र त्रिपाठी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कम प्रगति वाले विभागों को दी सख्त चेतावनी

प्राधिकरण ने 25 करोड़ की जमीन कराई कब्जा मुक्त

-दो खसरा के 10 हजार वर्गमीटर जमीन पर बने थे कमरे और बाउंड्री
-दो खसरा के 10 हजार वर्गमीटर जमीन पर बने थे कमरे और बाउंड्री

अमर सैनी

नोएडा। लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर आचार संहिता लगी है। इसका फायदा यहां भू माफिया उठाने का प्रयास कर रहे थे। नोएडा में भी अवैध निर्माण किया जा रहा था। जानकारी मिलते ही प्राधिकरण ने मुआयना किया इसके बाद गुरुवार दोपहर को जेसीबी के जरिए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इस दौरान करीब 10 हजार वर्गमीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। इस जमीन की कीमत करीब 25 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

जमीन पर कलोनाइज़र द्वारा अवैध रूप ये प्लाटिंग कराई जा रही थी। इसके अलावा अवैध निर्माण और कमरे तक बने हुए थे। जिनको जेसीबी के जरिए ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी और डीजीएम सिविल ने बुधवार को सेक्टर-164 और 163 का निरीक्षण किया था। इस दौरान मोहियापुर स्थित खसरा नंबर 51 और 203 पर अवैध निर्माण देखा गया। नियोजन विभाग से जमीन को चेक कराया गया। ये जमीन मास्टर प्लान-2031 के अनुसार नियोजित थी। ऐसे में एसीईओ ने इस अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त करने के निर्देश दिए। जिसके बाद गुरुवार को प्राधिकरण और स्थानीय थाने की पुलिस के साथ करीब 50 कर्मचारी और जेसीबी की मदद से यहां बने अवैध कमरों को ध्वस्त किया। इसके बाद दोनों प्लाट पर की जा रही चारदिवारी को हटाया गया। साथ प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में लोग शांत रहे। प्राधिकरण एसीईओ संजय खत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तत्काल ध्वस्त किया जाएगा। शहर वासियों से अपील है कि इस तरह बिना प्राधिकरण से चेक कराए और लुभावने विज्ञापन के चक्कर में फंसकर अपनी जीवन भर की कमाई मत गवाएं। जिन लोगों ने अवैध निर्माण किया था उनके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर भी दर्ज की जा रही है।

सेक्टर-40-41 में फ्लैट के बाहर अवैध निर्माण हटाया
वहीं वर्क सर्किल-3 में सेक्टर-40 और 41 की बाजार के आस-पास प्राधिकरण के फ्लैटों के बाहर अवैध निर्माण कर लिया गया था। ये निर्माण फ्लैट आवंटियों ने ही किया था। इनको नोटिस जारी किया गया था। लेकिन इन्होंने अवैध निर्माण नहीं हटाया। प्राधिकरण की टीम ने यहां करीब आधा दर्जन फ्लैटों के बाहर बने छज्जा, कमरे और अन्य निर्माण को ध्वस्त किया साथ ही चेतावनी भी दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *