Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

high blood pressure: ‘दो मिनट की जांच कराओ, हाई बीपी से खुद को बचाओ’ : विशेषज्ञों की चेतावनी

high blood pressure: ‘दो मिनट की जांच कराओ, हाई बीपी से खुद को बचाओ’ : विशेषज्ञों की चेतावनी

नई दिल्ली, 20 मई : हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन आज देश में तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बीमारी बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचाती रहती है, इसलिए इसे ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। विश्व हाइपरटेंशन जागरूकता सप्ताह के मौके पर डॉक्टरों ने लोगों से नियमित ब्लड प्रेशर जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के आंकड़ों के अनुसार देश में करीब 22 से 25 करोड़ लोग हाई बीपी से पीड़ित हैं। हर तीसरा भारतीय वयस्क इस समस्या की चपेट में है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि आधे से ज्यादा लोगों को यह तक पता नहीं होता कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर है। वहीं केवल 25 प्रतिशत मरीज इलाज कराते हैं और महज 12 से 15 प्रतिशत लोगों का ब्लड प्रेशर नियंत्रित रह पाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अनियंत्रित हाई बीपी हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेल्योर और आंखों की बीमारियों का बड़ा कारण बन रहा है। एम्स दिल्ली के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश यादव ने कहा कि हाई बीपी में घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने सलाह दी कि हर वयस्क को साल में कम से कम एक बार अपना ब्लड प्रेशर जरूर जांचना चाहिए। नियमित जांच, कम नमक वाला भोजन, संतुलित आहार, रोजाना व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनाव नियंत्रण से इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि केवल दो मिनट की बीपी जांच भविष्य में हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों से बचा सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य रक्तचाप 120/80 एमएम एचजी माना जाता है, जबकि लगातार 140/90 एमएम एचजी या उससे अधिक रक्तचाप होने पर व्यक्ति को हाइपरटेंशन का मरीज माना जाता है।

डॉ. पुनीत अग्रवाल ने कहा कि अधिक नमक हाई बीपी का सबसे बड़ा छिपा खतरा है। एक व्यक्ति को प्रतिदिन लगभग 5 ग्राम यानी एक चम्मच से ज्यादा नमक नहीं लेना चाहिए, लेकिन भारत में औसत सेवन इससे कहीं अधिक है। उन्होंने चेतावनी दी कि ज्यादा नमक का सेवन हृदय रोग, हड्डियों की कमजोरी और किडनी संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है।

विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि अब हाई ब्लड प्रेशर केवल बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गई है। 25 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तनाव, जंक फूड, मोटापा, देर रात तक जागना और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।

हाई ब्लड प्रेशर से बचाव के आसान उपाय

नियमित ब्लड प्रेशर जांच कराएं

नमक कम खाएं

ताजे फल और हरी सब्जियां अधिक लें

रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें

वजन नियंत्रित रखें

धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहें

शराब का सेवन सीमित करें

तनाव कम करें

पर्याप्त नींद लें

डॉक्टर की सलाह अनुसार दवाएं नियमित लें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें