Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Samajwadi Party FIR: धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर दादरी में मुकदमा दर्जNoida High Rise Death: सूरजपुर की आर्च सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौतDankaur Assault Old Enmity: ऊंची दनकौर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जAll India Gurjar Mahasabha Controversy: वीर गुर्जर महासभा ने दिल्ली सम्मेलन के आयोजकों को बताया भाजपा एजेंट, विरोध की दी चेतावनीNoida Metro Aqua Line Record: एक्वा लाइन में एक दिन में 1.05 लाख यात्रियों का नया रिकॉर्ड, एक नवंबर से घटेगा ट्रेनों का अंतरालGreater Noida Demolition Drive: पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र में 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर प्राधिकरण का चला बुल्डोजरGreater Noida Anti Pollution Drive: ग्रैप नियमों के तहत शहर 21 जोन में बंटा, 216 एंटी स्मॉग गन और 11 स्वीपिंग मशीनें तैनातNoida Development Review Meeting: सीडीओ भाल चंद्र त्रिपाठी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कम प्रगति वाले विभागों को दी सख्त चेतावनी

ग्रेटर नोएडा में हथियार के बल पर 9 बकरियां लूटी

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र के कुलेसरा पुस्ता में बुधवार रात कार सवार आधा दर्जन बदमाश हथियार के बल पर एक घर में घुस गए
ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र के कुलेसरा पुस्ता में बुधवार रात कार सवार आधा दर्जन बदमाश हथियार के बल पर एक घर में घुस गए

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र के कुलेसरा पुस्ता में बुधवार रात कार सवार आधा दर्जन बदमाश हथियार के बल पर एक घर में घुस गए। बदमाशों ने घर में बंधी 9 बकरियों को जबरन कार में भरना शुरू कर दिया। इसी बीच घर की एक महिला और उसका बेटा जाग गए। बदमाशों ने महिला के गर्दन पर चाकू और बेटे की कनपटी पर पिस्टल लगाकर हत्या की धमकी दी। इसके बाद बदमाश अलमारी में रखी 60 हजार रुपये की नगदी और 9 बकरियां लूटकर कार में बैठकर फरार हो गए। वहीं इस घटना को पुलिस ने चोरी बताते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में सुभाष कुमार पुत्र लखपत निवासी पुस्ता रोड कुलेसरा ने बताया उसकी मां मुन्नी देवी बकरी का दूध बेचने का काम करती हैं। बुधवार देर रात को उसके घर पर 9 बकरियां बंधी थी। इस बीच दो कार में सवार होकर कई बदमाश उनके घर पर दे रात पहुंचे। बदमाश उनके घर से बकरियां खोलकर कार में भरने लगे। इसी बीच उनकी मां मुन्नी देवी जाग गई। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो बदमाशों ने उनके गले पर चाकू रखकर धमकाया। इसी बीच सुभाष भी आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गया। बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दिया। दोनों को हत्या की धमकी देते हुए बदमाश घर से 9 बकरियां और अलमारी में रखे 60 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि लूट की घटना नहीं हुई है। घर से 9 बकरियां और 60 हजार रुपये चोरी किए गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला है कि कार सवार चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *