Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीरAnant Singh Expelled JDU: बिहार में नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी 6 साल के लिए जेडीयू से निष्कासित

उड़ान से पहले नोएडा एयरपोर्ट से कनेक्ट हो जाएगा यमुना एक्सप्रेसवे, इसी माह पूरा हो जाएगा काम

कार्गो टर्मिनल के लिए बनने वाली सड़क से 219 परिवार प्रभावित
कार्गो टर्मिनल के लिए बनने वाली सड़क से 219 परिवार प्रभावित

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 32 किमी पर इंटरचेंज और 750 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी एनएचएआई के पास है। सड़क का निर्माण पूरा होने वाला है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनाई जा रही 750 मीटर लंबी सड़क का निर्माण इस माह पूरा हो जाएगा। वहीं इंटरचेंज के निर्माण में भी तेजी आई है। हवाई जहाजों की उड़ान शुरू होने से पहले इंटरचेंज का निर्माण पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि एयरपोर्ट पहुंचने में यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इससे वे बिना इधर-उधर भटके सीधे एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल को जोड़ने के लिए बनने वाली सड़क का निर्माण भी तेज कर दिया है।दरअसल, नोएडा एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 32 किमी पर इंटरचेंज और 750 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के पास है। सड़क का निर्माण पूरा होने वाला है। आगामी सितंबर माह में एयरपोर्ट से हवाई जहाजों की उड़ान प्रस्तावित है। इसको देखते हुए कनेक्टिविटी का काम तेज कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी को उड़ान से पहले इंटरचेंज का कार्य हर हाल में पूरा किए जाने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए कई अन्य विकल्पों पर भी काम चल रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे पर 32 किमी पर इंटरचेंज बन जाने से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व आगरा की तरफ से आने वाले यात्री बिना किसी रुकावट के सीधे एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। वहीं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए हरियाणा के बल्लभगढ़ से नोएडा एयरपोर्ट तक बन रही सड़क इंटरचेंज के जरिए यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगी। बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में यह सड़क भी मील का पत्थर साबित होगी।सर्विस रोड का काम भी हो जाएगा पूरा यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से जेवर तक बनने वाली सर्विस रोड का निर्माण भी अधर में है। किसानों के कोर्ट चले जाने व कई जगह अवैध निर्माण की वजह से सर्विस रोड का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। किसानों की समस्या का निस्तारण व अवैध निर्माण को ध्वस्त कर अधूरी सड़क के पूरा होने का रास्ता साफ हो गया है। सर्विस रोड का निर्माण पूरा होने से एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा।

कार्गो टर्मिनल के लिए बनने वाली सड़क से 219 परिवार प्रभावित

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल तक माल वाहक वाहनों से ढुलाई के लिए उत्तर पूर्वी दिशा में सड़क बननी है। यमुना एक्सप्रेसवे से कार्गो टर्मिनल तक बनने वाली इस सड़क की कुल लंबाई 10 किमी होगी। इसके लिए चार गांवों रोही, पारोही, रन्हेरा और दस्तमपुर की कुल 7.4880 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जा रही है। इसका सामाजिक समाघात निर्धारण (सोशल इंपेक्ट एसेसमेंट) अध्ययन कराया गया। नामित एजेंसी गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा एसआईए की रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत की जा चुकी है। इस परियोजना से चार गांवों के लगभग 219 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। प्रभावित लोगों के बात सुनने के लिए लोक सुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इसकी तिथि निर्धारित कर दी गई है।
एडीएम एलए बच्चू सिंह ने बताया कि एसआईए रिपोर्ट पर जनसुनवाई की तिथि निर्धारित कर दी गई है। रोही व पारोही की सुनवाई 18 अप्रैल, रन्हेरा की 19 अप्रैल और दस्तमपुर की सुनवाई 19 अप्रैल को होगी। इसके अलावा 30 मीटर चौड़ी सड़क के समानांतर यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 45 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा। यह सड़क प्राधिकरण के औद्योगिक सेक्टरों को कनेक्टिविटी के साथ कार्गो टर्मिनल से भी जुड़ेगी।

किस गांव की कितनी जमीन की जा रही अधिग्रहित
रोही – 1. 6566 हेक्टेयर
पारोही – 0. 6758 हेक्टेयर
रन्हेरा – 3. 6804 हेक्टेयर
दस्तमपुर -1. 4772 हेक्टेयर

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *