फर्जी कर्मचारी बनकर ट्रकों की चेकिंग का वीडियो वायरल

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में परिवहन विभाग का फर्जी कर्मचारी बनकर सड़क पर ट्रकों की चेकिंग करने का मामला सामने आया है। गुरुवार को इसका 1.19 मिनट का वीडियो वायरल होने के बाद आरटीओ गाजियाबाद ने मामले का संज्ञान लिया। युवकों को गैर सरकारी बताते हुए आरटीओ ने कानूनी कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है।

आरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद केडी सिंह गौर ने जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर को पत्र लिखकर कहा है कि यूनियन के नाम पर अराजक तत्वों द्वारा कानून को अपने हाथ में लेकर ट्रकों और माल ढोने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उन्हें अनाधिकृत रूप से रोका जा रहा है और परेशान किया जा रहा है। वे चालकों से कह रहे हैं कि उन्हें परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग के लिए अधिकृत किया गया है। इस तरह इन लोगों द्वारा गुमराह कर परिवहन विभाग की छवि खराब की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img