गांवों में गंदगी मिली, ठेकेदार पर जुर्माना

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने शनिवार को गेझा और भंगेल समेत कई गांवों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। गांवों में गंदगी मिलने पर एसीईओ ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और ठेकेदार पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा सुपरवाइजर का वेतन रोकने के आदेश दिए।
एसीईओ संजय खत्री ने शनिवार को भंगेल, गेझा, सलारपुर, मोहियापुर, गुलावली, सेक्टर-93, 105 और 108 में सफाई कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के डीजीएम एसपी सिंह और परियोजना अभियंता आर के शर्मा उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान एसीईओ को भंगेल, सलारपुर में डीएससी रोड पर डोर टू डोर एजेंसी के जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े मिले। इससे साफ नजर आया कि डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी की तरफ से गांवों में कूड़ा उठाने के लिए पर्याप्त संख्या में गाड़ी नहीं चलाई जा रही है। इस पर डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम देख रही एजेंसी एजी एनवायरो को भंगेल और सलारपुर में गाड़ियां बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा भंगेल में सफाई का काम देख रहे सुपरवाइजर श्यामवीर को चेतावनी जारी की।

निरीक्षण में सामने आया कि गेझा गांव के बाहर 45 मीटर चौड़ी रोड पर गंदगी और कूड़े के ढेर मिले। सामने आया कि यहां से कूड़े को रोजाना नहीं उठाया जा रहा है। काम में लापरवाही बरतने पर इस क्षेत्र के सुपरवाइजर लोकेश का वेतन रोकने के निर्देश दिए तथा ठेकेदार मैसर्स न्यू मॉडर्न इंटरप्राइजेज पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img