PM मोदी का मेगा रोजगार मिशन! 51 हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, 47 शहरों में बड़ा आयोजन

PM मोदी का मेगा रोजगार मिशन! 51 हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, 47 शहरों में बड़ा आयोजन

“देशभर के युवाओं के लिए आज का दिन खास माना जा रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रोजगार मेले के तहत 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। यह कार्यक्रम देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

जानकारी के अनुसार, यह रोजगार मेला देश के 47 शहरों में आयोजित किया गया, जिसमें केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और सरकारी सेवा में ईमानदारी व समर्पण के साथ काम करने का संदेश दिया।

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने हाल ही में हुई अपनी विदेश यात्रा का भी जिक्र किया और कहा कि भारत लगातार वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। उन्होंने युवाओं से देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की और कहा कि आज का भारत अवसरों का नया केंद्र बन रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img