Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोप

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बारिश का कहर, एसडीएम कार्यालय के पास पेड़ गिरने से मची अफरा-तफरी

Hapur News : बरसात के कारण शहर के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। सोमवार सुबह एसडीएम कार्यालय के पास एक बड़ा पेड़ विद्युत तारों पर गिरकर टूट गया, जिससे कई बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज आवाज के साथ पेड़ अचानक गिरा, जिससे आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

बिजली आपूर्ति बाधित

पेड़ का बड़ा हिस्सा हाई टेंशन लाइन पर गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली के खंभों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे खंभे झुक गए हैं और तार जमीन के बेहद करीब आ गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति किसी भी समय हादसे का कारण बन सकती है।

लोगों ने दी जानकारी

घटना के बाद क्षेत्रीय नागरिकों ने तुरंत नगर पालिका और बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन दोपहर तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासी अजीत ने बताया, “पेड़ कई दिनों से जर्जर हालत में था। कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें