Greater Noida West: ग्रेनो वेस्ट में 80 एमएलडी का नया एसटीपी बनेगा, सीवरेज समस्या से मिलेगी राहत

Greater Noida West: ग्रेनो वेस्ट में 80 एमएलडी का नया एसटीपी बनेगा, सीवरेज समस्या से मिलेगी राहत

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सीवरेज की बढ़ती समस्या को दूर करने के लिए 80 एमएलडी क्षमता का नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 269 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा होने में लगभग तीन वर्ष लगेंगे, जबकि निर्माण करने वाली कंपनी अगले 10 वर्षों तक इसका संचालन भी करेगी।

यह एसटीपी नॉलेज पार्क-5 और स्पोर्ट्स सिटी के बीच स्थित रीक्रिएशनल ग्रीन-6 क्षेत्र में बनाया जाएगा। प्राधिकरण के अनुसार इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के करीब दो दर्जन सेक्टरों और गांवों को सीवर निस्तारण की समस्या से राहत मिलेगी।

वरिष्ठ प्रबंधक (सीवर) सनी यादव ने बताया कि परियोजना का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। एसटीपी में आधुनिक ट्रीटमेंट सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे निकलने वाले शोधित पानी का उपयोग ग्रीन बेल्ट, पार्कों की सिंचाई और औद्योगिक इकाइयों में किया जाएगा।

एनजीटी के निर्देशों के अनुसार शोधित पानी को बर्बाद नहीं किया जाएगा। इसके उपयोग के लिए अलग व्यवस्था विकसित की जाएगी। प्राधिकरण औद्योगिक संस्थानों को यह पानी बेचकर आय भी अर्जित कर सकेगा।

इन क्षेत्रों को मिलेगा फायदा

नॉलेज पार्क-5, स्पोर्ट्स सिटी, सेक्टर-10, 11, 12, 12ए, 15, 16, 17, 18, 19, 20, ईकोटेक-16 से 22 तक, तुस्याना, खेड़ा चौगानपुर, खैरपुर गुर्जर, देवला, सैनी, सुनपुरा, भोला रावल, वैदपुरा, सादुल्लापुर, खेड़ी, भनौता, खोदना खुर्द, श्योराजपुर और तिलपता गांव को इस परियोजना का लाभ मिलेगा।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img