Noida Metro: एक्वा लाइन पर जल्द मिलेगा ‘वन नेशन-वन कार्ड’ का लाभ, 21 स्टेशनों के 200 एएफसी गेट होंगे अपग्रेड

Noida Metro: एक्वा लाइन पर जल्द मिलेगा ‘वन नेशन-वन कार्ड’ का लाभ, 21 स्टेशनों के 200 एएफसी गेट होंगे अपग्रेड

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले लाखों मेट्रो यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही एक्वा लाइन मेट्रो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) यानी ‘वन नेशन-वन कार्ड’ की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने एक्वा लाइन के सभी 21 स्टेशनों पर लगे 200 ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेटों को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एनएमआरसी ने इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है और इच्छुक कंपनियों से 30 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। इस पूरी परियोजना पर करीब 23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से पहले यात्रियों को आधुनिक, तेज और एकीकृत टिकटिंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।

एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर सिंह के अनुसार चयनित एजेंसी सभी एएफसी गेटों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के अनुरूप तैयार करेगी। साथ ही अगले चार वर्षों तक इन गेटों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी उसी एजेंसी के पास रहेगी। इससे बार-बार आने वाली तकनीकी समस्याओं का भी स्थायी समाधान मिलने की उम्मीद है।

एक्वा लाइन पर मेट्रो सेवा वर्ष 2019 में शुरू हुई थी और उसी समय लगाए गए एएफसी गेट वर्तमान में उपयोग किए जा रहे हैं। बाद में इन्हें मोबाइल ऐप आधारित टिकटिंग सुविधा के लिए अपग्रेड किया गया था, लेकिन कई स्टेशनों पर तकनीकी खराबियों की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। नए सिस्टम के लागू होने के बाद यात्रियों को अधिक तेज, सुरक्षित और निर्बाध टिकटिंग सुविधा मिलेगी।

 

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img