उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Accident: नोएडा में तेज रफ्तार कार की टक्कर, महिला समेत चार लोग घायल

Noida Accident: नोएडा में तेज रफ्तार कार की टक्कर, महिला समेत चार लोग घायल

नोएडा। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित हरिओम ने अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

हरिओम ने पुलिस को बताया कि वह अपने बड़े भाई पप्पू, भांजे विकास और पत्नी रीना समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार से कहीं जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी सैमलपुर रोड पर पहुंची, पीछे से आ रही हरियाणा नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक ने तेज गति से वाहन चलाया और लापरवाही बरती, जिससे हादसा हुआ। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है और वाहन नंबर के आधार पर उसे ढूंढ रही है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा होने से थोड़ी देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील भी की है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players