Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन वाहन चोरों को दबोचा, एक बदमाश घायल

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन वाहन चोरों को दबोचा, एक बदमाश घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा सेक्टर-39 थाना पुलिस ने वाहन चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कार्रवाई 12 फरवरी को हुई, जब पुलिस ने सेक्टर-46 के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध कारों को रुकने का इशारा किया। लेकिन वाहन सवार पुलिस को देखकर भागने लगे और सेक्टर-42 के जंगल की ओर दौड़ पड़े।

भागते बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने तीनों बदमाशों को पकड़ लिया, जिनमें से सहदेव नामक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से चोरी की एक ईको गाड़ी, एक वैगनार कार और एक अवैध तमंचा बरामद किया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान सहदेव, जोगेंद्र सैनी और अनस के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल था। नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सहदेव के खिलाफ चोरी, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। वहीं, जोगेंद्र सैनी भी चोरी और अन्य गंभीर अपराधों में वांछित था। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य साथियों और इनके नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, ये बदमाश चोरी की गाड़ियों को बेचकर अवैध रूप से पैसा कमाते थे और इनका संपर्क बड़े अपराधियों से भी हो सकता है।

 

कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें