Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में आयुर्योग और एल्डरकेयर इंडिया एक्सपो संपन्न

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में आयुर्योग और एल्डरकेयर इंडिया एक्सपो संपन्न
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -केंद्रीय मंत्री अठावले ने आयुर्वेद और योग को जीवन का अभिन्न अंग बताया

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में ‘वेलफेस्ट इंडिया 2025’ के तहत आयोजित आयुर्योग एक्सपो और एल्डरकेयर इंडिया एक्सपो का समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले थे। कार्यक्रम में इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के सीईओ सुदीप सरकार उपस्थित थे।

आयुर्योग एक्सपो की आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. नितिन अग्रवाल भी मौजूद रहे। अभिनेता गगन मलिक और एक्सपो मार्ट एग्जिबिटर एसोसिएशन के सचिव प्रिंस मलिक ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। अपने संबोधन में मंत्री अठावले ने कहा कि आयुर्वेद और योग से लोगों का जीवन सफल और आनंदमय बनता है। उन्होंने बताया कि मेडिटेशन की परंपरा हमारे देश में ढाई हजार वर्षों से चली आ रही है। यह हमारे जीवन का अभिन्न अंग है।
मंत्री ने सभी से अपील की कि वे अपने जीवन को सफल बनाने के लिए आयुर्वेद का उपयोग करें। साथ ही उन्होंने नियमित रूप से योग करने पर जोर दिया। अठावले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे कार्यों की सराहना की।अठावले ने बताया कि उनका मंत्रालय वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। वे हर संभव तरीके से लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मंत्रालय भविष्य में भी लोगों के सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। इस एक्सपो ने स्वास्थ्य, कल्याण और वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। समापन समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने आयुर्वेद और योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह आयोजन आयुर्वेद, योग और बुजुर्गों की देखभाल के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें