Atishi Marlena Defamation Notice: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, BJP ने भेजा मानहानि का नोटिस

Atishi Marlena Defamation Notice: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, BJP ने भेजा मानहानि का नोटिस

रिपोर्ट: रवि डालमिया

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता व मंत्री Atishi Marlena को मानहानि का नोटिस भेजा है. दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आम आदमी पार्टी की नेता Atishi Marlena का झूठे आरोप लगाने की आदत है, उन्होंने भाजपा पर पार्टी में शामिल होने का ऑफर देने का आरोप लगाया है, जो बिल्कुल गलत है, भाजपा की तरफ से उन्हें मानहानि का नोटिस भेज कर सबूत मांगा गया है, नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा

आतिशी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा था?

आतिशी ने कहा था कि उन पर बीजेपी को ज्वाइन करने का प्रेशर बनाया गया। अगर उन्होंने बीजेपी ज्वाइन नहीं की तो ईडी उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। आतिशी ने ये भी कहा था कि चुनाव से पहले आप के 4 नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी चल रही है। हालांकि आतिशी ने कहा था कि उन्हें एक करीबी के द्वारा बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया गया।

आतिशी ने कहा था कि सौरभ भारद्वाज, राघव चड्ढा, दुर्गेश पाठक और उन्हें खुद जेल में डालने की तैयारी हो रही है। बीजेपी में शामिल ना होने पर मुझे गिरफ्तारी की धमकी दी गई है। लेकिन आम आदमी पार्टी इन धमकियों से डरने वाली नहीं है।

आतिशी ने कहा था कि प्रधानमंत्री और बीजेपी ने अपना मन बना दिया है कि आम आदमी पार्टी और उसके सभी नेताओं के वजूद को खत्म कर दिया जाए। लेकिन मैं बीजेपी को बता देना चाहती हूं कि हम केजरीवाल के सिपाही हैं। भगत सिंह के चेले हैं। जब तक आप के कार्यकर्ताओं में आखिरी सांस है, हम केजरीवाल के नेतृत्व में देश को बचाने का काम करते रहेंगे। आप सबको जेल में डाल दो, लेकिन लोग इस लड़ाई के लिए आगे आते रहेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img