ला रेजीडेंशिया सोसायटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ला रेजीडेंशिया सोसायटी के निवासियों ने रविवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान निवासियों ने बिल्डर के सेल्स ऑफिस को घेराव कर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निवासियों को शांत कराने की कोशिश की।
मेंटेनेंस, पानी, बिजली और लिफ्ट की समस्या से परेशान ला रेजीडेंशिया सोसायटी के निवासी सड़कों पर उतर आए और अपना विराध जताया। बिल्डर के सेल्स ऑफिस में विरोध प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि ऑफिस में बिल्डर की तरफ से कोई मौजूद नहीं था। निवासियों ने बिल्डर से बातचीत के लिए और निवासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए मिलने की मांग की है, लेकिन बिल्डर की तरफ से मिलने से इनकार कर दिया। बिल्डर ने अपने सेल्स ऑफिस के गेट को बंद कर दिया।

सोसाइटी में सुविधा के नाम पर कुछ नहीं
सोसाइटी के लोगों ने कहा कि जब उन्हें यहां पर फ्लैट दिखाए गए थे तो सोसाइटी में तरह-तरह की सुविधा की बात कही गई थी और बताया गया था कि सोसाइटी में यह सुविधा मिलेगी, लेकिन आज भी सोसाइटी में सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। सोसाइटी के निवासियों ने क्लब हाउस में भी धांधली करने का आरोप लगाया और उन्होंने कहा कि बिल्डर मेंटेनेंस चार्ज वसूलते हैं, उसके बावजूद भी सुविधा नहीं मिल रही है। अगर सुविधा नहीं दे रहे हैं तो हमारे मेंटेनेंस चार्ज को वापस दे दिया जाए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img