Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नींद की झपकी से ड्राइवर की दर्दनाक मौत, बस और ट्रक में सवार लोगों की बची जान

अमर सैनी

नोएडा। दनकौर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे रोड पर गुरुवार सुबह एक कैंटर सामने से आ रहे बस और ट्रक से टकरा गया। हादसे में कैंटर के ड्राइवर की दोनों वाहनों के बीच में दबकर मौत हो गई। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को केबिन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया हे। हादसे में अन्य वाहनों में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कैंटर को ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है।
जिले के धमरावाली गांव निवासी सनी कुमार (20) कैंटर चलाता था। बताया जाता है कि वह गुरुवार सुबह एक डेयरी से अपने कैंटर में दूध भरकर दनकौर से सिकंद्राबाद जा रहा था। जब उसका वाहन दनकौर सिकंदराबाद रोड पर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा, उसी समय सिकंदराबाद की ओर से आ रहे ट्रक से उसकी गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में सनी कैंटर के केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि ट्रक के पीछे एक बस भी आ रही थी। उससे टकराने के बाद कैंटर भी ट्रक से जा टकराया। इस घटना में सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया और केबिन के अंदर ही फंस गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायलों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

नींद की झपकी से हुआ हादसा
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सन्नी को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि मृतक के साथ कैंटर का हेल्पर भी था। हेल्पर ने पुलिस को बताया कि सन्नी को नींद आ रही थी। हालांकि इस घटना में हेल्पर को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस का कहना है कि ट्रक और बस में सवार लोगों को भी ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। थाना प्रभारी दनकौर मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कैंटर के चालक को नींद आ गई थी। जिसके कारण यह हादसा हुआ। पीड़ित परिजनों की शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *