Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में मिलावटी क्रीम बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, पांच क्विंटल क्रीम नष्टLucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरू

नोएडा पुलिस आप विधायक को पकड़ने में नाकाम

आप विधायक अमानतुल्ला खान और उसके बेटे अनस खान को पकड़ने में नोएडा पुलिस का हर तंत्र फेल साबित हो रहा
आप विधायक अमानतुल्ला खान और उसके बेटे अनस खान को पकड़ने में नोएडा पुलिस का हर तंत्र फेल साबित हो रहा

अमर सैनी

नोएडा। आप विधायक अमानतुल्ला खान और उसके बेटे अनस खान को पकड़ने में नोएडा पुलिस का हर तंत्र फेल साबित हो रहा है। एक अधिकारी की माने तो आप विधायक को पकड़ने के लिए नोएडा पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन इसके बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। यहां तक की उसके बेटे अनस खान का भी पता नहीं लग रहा है। आखिर ये दोनों बाप-बेटे कहां छुपे बैठे हैं।
सेक्टर-95 स्थित शहीद रामेंद्र प्रताप सिंह फिलिंग स्टेशन पर 7 मई की सुबह आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान के बेटे अनस ने पेट्रोल भरवाने के दौरान वहां मौजूद एक कर्मचारी के साथ मारपीट की थी। घटना के बाद विधायक अमानतुल्ला खान अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ मैनेजर और पेट्रोल पंप मालिक को भी धमकाया। इस मामले में थाना फेज 1 पुलिस ने विधायक पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों फरार हैं। घटना को करीब 15 दिन बीत चुके हैं। अभी तक इस मामले में एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि विधायक और उसके बेटे की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। दिल्ली एनसीआर समेत संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *