Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बड़ा हादसा, धान से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Hapur News : हापुड़ जिले में देर रात ततारपुर बाईपास हाईवे के अंडरपास के नीचे धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक से धान की भारी मात्रा में बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया।

चालक को आईं मामूली चोटें

चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन उसकी जान बच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन और माल को हटाकर ट्रैफिक बहाल कर दिया। घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। गढ़मुक्तेश्वर से हरियाणा की ओर जा रहा धान लदा ट्रक ततारपुर हाईवे अंडरपास के पास तेज रफ्तार में था।

अचानक चालक का नियंत्रण खोने से ट्रक पलटा

अचानक चालक का नियंत्रण खोने से ट्रक पलट गया, और सैकड़ों बोरे सड़क पर फैल गए। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चालक का प्राथमिक उपचार कराया गया।

ट्रक चालक की हालत स्थिर

ट्रक चालक बागपत निवासी वसीम को हादसे में हल्की चोटें लगीं, जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी स्थिति स्थिर है। थाना प्रभारी हापुड़ देहात विजय गुप्ता का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया था।

यातायात व्यवस्था सुचारू

पुलिस ने क्रेन की मदद से तुरंत क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाकर और धान की बोरियों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कर दी है। अब यातायात सामान्य हो गया है और लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें