TOP Story Exclusive: आम आदमी पार्टी के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, बनाई नई ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’

TOP Story Exclusive: आम आदमी पार्टी के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, बनाई नई ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’

रिपोर्ट: रवि डालमिया

फरवरी 2025 के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 15 मौजूदा पार्षदों ने एक साथ इस्तीफा देकर नई पार्टी ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ बनाई है। इस नए दल के अध्यक्ष वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल होंगे। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित बैठक में पार्षदों ने इस नई पार्टी के गठन की घोषणा की।

घड़ौली वार्ड-194 की पार्षद प्रियंका गौतम ने टॉप स्टोरी से बात में बताया कि पार्टी में लगातार विकास कार्य नहीं हो पाए, अधिकारी पार्षदों की सुनवाई नहीं करते थे और बजट भी नहीं मिला। इसी कारण 15 पार्षदों ने इस्तीफा देने का फैसला किया। प्रियंका गौतम ने कहा, “हम लोगों ने बड़ी उम्मीद से आम आदमी पार्टी जॉइन किया था, लेकिन चुनाव जीतने के बाद काम नहीं हुआ, पार्षदों को सिर्फ लॉलीपॉप दिया गया। अब हमें अपने क्षेत्र में काम करना है, ताकि जनता के सामने जवाब दे सकें और अगले चुनाव में वोट मांग सकें।”

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img