Shahdara Holi security: शाहदरा में होली पर सुरक्षा कड़ी, डीसीपी ने दी अपील

Shahdara Holi security: शाहदरा में होली पर सुरक्षा कड़ी, डीसीपी ने दी अपील

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा, दिल्ली: होली के अवसर पर शाहदरा जिले में पुलिस ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। जिले में त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। डीसीपी शाहदरा आर.पी. मीणा ने बताया कि होली के दिन जिले के हर इलाके में पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग और ईआरवी (Emergency Response Vehicle) के जरिए लगातार गश्त की जाएगी।

डीसीपी ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग डालने, नशे में वाहन चलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे होली का पर्व आपसी भाईचारे और जिम्मेदारी के साथ मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा और जिले में अतिरिक्त बल तैनात रहेगा, ताकि सभी लोग सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ होली मना सकें।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img