Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निर्माणाधीन एसटीपी व एमएसपीएस का एसीईओ ने लिया जायजा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निर्माणाधीन एसटीपी व एमएसपीएस का एसीईओ ने लिया जायजा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बृहस्पतिवार को ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और मास्टर सीवेज पंपिंग स्टेशन (एमएसपीएस) का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों परियोजनाओं को तय समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।

करीब 71 करोड़ रुपये की लागत वाला एसटीपी लगभग 40 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष कार्य अगले 6 माह में पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत वाले एमएसपीएस को 3 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

एसटीपी और एमएसपीएस चालू होने पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 1, 2, 3, 4, सेक्टर 16, 16बी, 16सी, टेकजोन-4 व 7, इकोटेक 12, 14, 15, हैबतपुर, पतवारी, बिसरख, ऐमनाबाद, इटेहरा, छोटी मिलक, मिलक लच्छी, शाहबेरी और तिगड़ी आदि क्षेत्रों के सीवर का शोधित करना संभव होगा।

ग्रेटर नोएडा में फिलहाल चार एसटीपी काम कर रहे हैं। बादलपुर स्थित एसटीपी की क्षमता 2 एमएलडी, कासना 137 एमएलडी, ईकोटेक-2 15 एमएलडी और ईकोटेक-3 20 एमएलडी है। ग्रेनो वेस्ट में 45 एमएलडी क्षमता का नया एसटीपी बन जाने से सीवर प्रणाली की समस्याओं का स्थायी समाधान मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव, प्रबंधक संध्या सिंह और सीवर विभाग की टीम भी मौजूद रही।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img