Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Geeta Colony Samagam: रामलीला मैदान में पहली बार ‘गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम’, 8 मार्च को अमृत संचार

Geeta Colony Samagam, Guru Manyo Granth

Geeta Colony Samagam: रामलीला मैदान में पहली बार ‘गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम’, 8 मार्च को अमृत संचार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में 6, 7 और 8 मार्च को पहली बार भव्य ‘गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम’ का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस विशेष धार्मिक समागम को लेकर यमुनापार की संगत में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह समागम खालसा साजना दिवस और वैसाखी को समर्पित है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

सिख नेता गुरचरण सिंह राजू ने बताया कि इस अवसर पर प्रसिद्ध कीर्तनकार Bhai Ranjit Singh Khalsa Dhadrianwale गुरु कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। उन्होंने कहा कि करीब 16 वर्षों बाद यह अवसर आया है जब भाई रणजीत सिंह दिल्ली में कीर्तन करेंगे, जिससे संगत में विशेष उत्साह है। समागम के अंतिम दिन 8 मार्च को शाम 5 बजे से Gurdwara Sri Guru Singh Sabha Jhilmil में पांच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में अमृत संचार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संगत से बड़ी संख्या में अमृत छककर खालसा पंथ को मजबूत करने की अपील की गई है।

Delhi Sikh Gurdwara Management Committee के सदस्य सुखविंदर सिंह बब्बर ने बताया कि यह समागम पूरी तरह यमुनापार की संगत के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए तीन रंगों की थीम रखी गई है—6 मार्च को पीली पगड़ी, 7 मार्च को मरून और 8 मार्च को नीली पगड़ी पहनकर आने की अपील की गई है। महिला श्रद्धालुओं के लिए भी संबंधित रंग की चुन्नी की व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों ने संगत को होला मोहल्ला और होली की शुभकामनाएं देते हुए गुरु घर की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है।

समागम की तैयारियां पिछले कई दिनों से जोर-शोर से चल रही हैं। मैदान की साफ-सफाई, पंडाल व्यवस्था और सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में सौ से अधिक वालंटियर सेवा में जुटेंगे, जो लंगर, जोड़ा घर, जल सेवा और अन्य व्यवस्थाएं संभालेंगे। सेवा देने के इच्छुक श्रद्धालु अपना नाम पंजीकृत करवा सकते हैं।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें