Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद एनकाउंटर में सलीम वास्तविक पर हमला करने वाला वांछित अपराधी गुलफाम ढेर

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद एनकाउंटर में सलीम वास्तविक पर हमला करने वाला वांछित अपराधी गुलफाम ढेर

रिपोर्ट: अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने लोनी थाना क्षेत्र में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले वांछित अपराधी गुलफाम पुत्र बुनियाद अली को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पांच दिन पहले गुलफाम ने सलीम वास्तिक पर हमला किया था, जिसमें गंभीर चोटें आई थीं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुलफाम पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने पूरी कार्रवाई सावधानी और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए की। मौके से हथियार और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं, जो जांच में मददगार साबित होंगे।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने कहा कि इस एनकाउंटर से इलाके में अपराधियों के मनोबल पर कड़ा संदेश गया है और ऐसी नापाक गतिविधियों में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सलीम वास्तिक पर हमला करने की घटना में पुलिस ने पहले भी कई आरोपियों की पहचान कर ली थी और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

बाइट: सुरेंद्र नाथ तिवारी

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img